पढने का साइंटिफिक तरीका : पढाई में तेज कैसे बनें | padhai kaise karen | padhane ka tarika

आप पढ़ेंगे- padhai kaise kare, पढ़ाई में तेज कैसे बनें, पढाई करने का तरीका, padhai me tez kaise bane, पढाई में मन कैसे लगाएं, पढाई में मन लगाने का मंत्र जानेंगे।

padhai kaise kare

आप पढ़ेंगे– padhai kaise kare, पढ़ाई में तेज कैसे बनें, पढाई करने का तरीका, padhai me tez kaise bane, पढाई में मन कैसे लगाएं, पढाई में मन लगाने का मंत्र जानेंगे।

आपका इस पेज में स्वागत है। हम यहां पढाई से सबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान पूर्वक समझेंगे और जानेंगे कि आखिर पढाई में तेज कैसे बने, padhai kaise kare और पढाई करने का तरीका क्या है या पढाई में मन लगाने का मंत्र क्या है।

दोस्तो आप इस लेख को इसलिए पढ़ रहे है क्योंकि आप भी पढाई करने में किसी न किसी तरह के समस्या से लड़ रहे है या आपको पढाई में मन नही लग रहा या फिर हो सकता है कि आप कुछ बेहतर करना चाह रहे हो और आप कंफ्यूज में हो कि आखिर पढ़ाई करने का तरीका क्या है। आखिर हम पढाई में कैसे तेज कैसे बनें ?

 padhai kaise karen

विद्यार्थी चाहे किसी भी स्तर में हो या किसी परीक्षा कि तैयारी कर रहा हो, पढाई करने का एक सही तरीका उसे सफल बनाने में मदद करता है। ऐसा भी नही है कि सिर्फ पढ़ने के मंत्र जान जाने के बाद कोई सफल हो गया हो। कुछ करने की चाह और पढाई के साथ-साथ मेहनत भी बहुत ज्यादा जरूरी है और ये दोनो एक दूसरे के पूरक है। आप जितने ज्यादा अपने मन को पढाई में लगाएंगे आप उतने ही ज्यादा अपने आपको पढाई के तरीकों से उज्ज्वल और परिचित कराते जाएंगे। जो आपके करियर या किसी परीक्षा में में सफल होने के लिए बेहद ही जरूरी है।

तो चलिए बात करते हैं कि पढाई में तेज कैसे बनें, padhne ka tarika kya hai , पढाई में मन कैसे लगाएं।

पढाई करने का तरीका क्या है padhai karne ka tarika

1.अपना लक्ष्य लिख लेवें
2.रोज की योजना बनाएं
3.प्रोसेस पर ध्यान केंद्रित करें
4.ऊंची आवाज में पढ़ें
5.विभिन्न स्रोतों से ज्ञान अर्जित करें 
6.स्वयं हाथ से नोट तैयार करें
7.प्रतिदिन अभ्यास करें
8.खुद का मूल्यांकन करते रहें
9.व्यायाम, स्वस्थ आहार,पर्याप्त नींद लेवें 
10.मन को नियंत्रित रखें
11.सोशल मीडिया से दूर रहें 

पापुलर पोस्ट पढ़ें-

पढाई में तेज कैसे बनें padhai kaise kare

पढ़ाई जिसका तात्पर्य सीखने, ज्ञान अर्जित करने या जानने से है। पढाई, सफल होने का सबसे महत्वपूर्ण और जीवन का अहम चरण होता है। जिसके लिए कठोर परिश्रम के साथ-साथ एक सटीक तरीका या ब्लू प्रिंट जिसे हम समान्य शब्दो मे पढाई करने का तरीका या पढ़ने का टाइम टेबल कहते है कि जरूरत होती है।

पढाई करने और पढ़ने में तेज बनने के लिए सबसे पहले आपको यह जानना अतिआवश्यक है कि आप किस फील्ड या सबंधित क्षेत्र के लिए पढाई करना चाहते है या आपका लक्ष्य क्या है। तत्पश्चात आपको उसी फील्ड के अनुसार अपना मटेरियल तैयार करके अपना ख़ुद का टाइम टेबल बनाना होगा। 

अधिकांश लोग यहीं पर भूल कर बैठते है और उन्हें इतना भी मालूम नही होता कि उन्हें किस चीज की पढ़ाई के लिए अपना समय देना है या दे रहे हैं। वे कभी बैंक जॉब की तैयारी करते है, तो कभी ssc की या तो कभी psc परीक्षा की। ऐसे में वे कही के नही रह पाते। यही गलती आपको पढाई में नही करनी है। इसलिए आप सबसे पहले इस बात की पुष्टि कीजिये कि आप अपने जीवन मे क्या करना चाहते हैं कौन सी नौकिरी या पद पर जाना चाहते है। 

अब हम पढाई करने के तरीके (padhai karne ka tarika) या पढाई करने के मंत्र के बारे में कुछ चर्चा करेंगे।

पढाई करने का तरीका | padhai karne ka tarika

पढाई में तेज कैसे बने या पढाई करने का तरीका जानने के लिए हम यहां कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को समझेंगें। उम्मीद है आप इस पॉन्ट्स को ध्यानपूर्वक जरूर समझेंगे।

1.अपने लक्ष्य को जानें

पढाई करने का सबका अपना-अपना यूनिक तरीका होता है। यह बात सच नही कि आप किसी के बताए तरीको पर चलकर उन तरीकों में साकार उतरेंगे। आपको अपना खुद का तरीका बनाना होगा। क्योंकि सबके कार्य करने, सोचने समझने, सिखने, पढने-लिखने, स्थिति और क्षेत्र प्रायः भिन्न होती है। मगर पढ़ने की शुरुआत करने से पहले आपको यह निश्चित करना अत्यंत आवश्यक है कि आप किस फील्ड, पद, प्रोफेसन में जाना चाहते हैं या पढाई में आपका लक्ष्य क्या है। आपको पता होना चाहिए कि आप जीवन मे किस मुकाम पर जाना चाहते है।

अपना लक्ष्य इस तरीके से समझें-

  • आपका लक्ष्य कोई एग्जाम पास करना है
  • अच्छे नम्बर लाना है
  • सहकारी नौकरी या
  • कोई बिजनेस करना है
  • क्या आप डॉक्टर बनना चाहते है या शिक्षक।
  • इस तरह से अपने लक्ष्य कि पुष्टि जरुर कर लेवें। 

2.रोज की योजना बनाएं

पढ़ने के तरीके (padhne ka tarika) में यह 2रा चरण है। रोज कि योजना बनाने का सार्थक अर्थ यह है कि आप अपने लक्ष्य निर्धारित करने के बाद से रोज का रूटीन बनाए। जिसमे आप रात में सोने से पहले अगले दिन का पूरा प्लान बना ले कि आपको कल कौन से विषय, चैप्टर, कांसेप्ट या कौन से पेज को पढने है। जब आप इस तरीके से प्रत्येक दिन कि योजना बनाकर पढाई करते है तो आपको यह भलीभांति मालूम होता है कि आपका कल का प्लान क्या है। इससे आप बेकार कि चिंताओं और समय कि बर्बादी से बच जाते है और अगले सुबह एनर्जी के साथ उठते है। 

3.प्रोसेस पर ध्यान केन्द्रित रखें

अब यह सुनिश्चित हो चूका है आपके द्वारा बनाया गया प्रत्येक दिन का योजना आपके लक्ष्य कि ओर जाता है। पढ़ने के तरीके और पढाई में तेज बनने में यह सबसे कठिन और महत्वपूर्ण चरण है। क्योंकि अब आपको निरंतरता की जरूरत होती है। जो अधिकांश लोगों से नही हो पाता। अब अपने लक्ष्य को भूलकर रोज के लिए बनाए प्लान पर काम करते जाइये। आप goal oriented न होकर process oriented बनिए। 

4.ऊंची आवाज में पढ़ें

पढाई करने का तरीका जब भी आप किसी से पूछेंगे तो यह जवाब सुनने को जरुर मिलता है। मगर ऐसा क्यों? कुछ शोधों से मिली जानकारी के अनुसार चुपचाप पढ़ने या सोचने की तुलना में बोलकर या उच्चारण करके पढ़ने से स्मृति काफी शक्तिशाली और लंबे समय तक रहती है। क्योंकि इस प्रक्रिया में आपके मुंह, कान और ध्यान तीनों की सक्रियता रहती है। जिससे आप कोलाहाल माहौल में भी अपनी पढ़ाई बरकरार रख सकते है। इसलिये पढ़ने में तेज होने के लिए जो पढ़ना है उसे बोलकर पढ़ें।

5.विभिन्न स्रोतों से ज्ञान अर्जित करें

इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं कि आप 10 किताबे पढ़ें या लेकर बैठ जाएं। आप जब भी किसी विषय चैप्टर या कॉन्सेप्ट की तैयारी कर रहे हो उसके लिए कुछ एक्स्ट्रा जानकारी सर्च करे या एकत्र करें। विज्ञान के अनुसार जब आप किसी ज्ञान के लिए पुनः सर्च या जानकारी इकट्ठा करने लगते है तो आप उस विषय में विशेषज्ञता हासिल करने लगते है। स्कूल में सबको एक चेप्टर की तैयारी करके क्लास में प्रेजेंट देने का भी यही उद्देश्य होता है। आप google, youtube, लाइब्रेरी, क्लासमेट, एक्स्ट्रा नोट्स से जानकारी एकत्र करके जरूर पढ़ें।

6.स्वयं हाथ से नोट तैयार करें

यहां पर नोट्स लिखने के फायदे क्या है जान लेते हैं। नोट्स बनाते वक्त आप सक्रिय रूप से रीडिंग और राइटिंग से जुड़े होते हैं। जिससे आपका रिवीजन होता है। जो आपके मेमोरी में परमानेन्ट सेव रहता है। आप स्पष्ट रूप से अपनी सोच और आईडिया को समझ रहे होंते है कि आप क्या लिख पढ़ और सोच रहे हैं। जिसका सीधा और प्रभावशाली मैसेज आपके ब्रेन को जाता है। कहने का तात्पर्य है कि आप पढाई करने के लिए नोट्स बनाते वक्त पूरी तरह से फोकस रहते है कि आप क्या पढ़ और लिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-

7.प्रतिदिन अभ्यास करें

पढाई को तेज करने के टिप्स (padhai karne ka tarika) में से यह आपके लिए सबसे बेस्ट ट्रिक है। विज्ञान शोध के मुताबिक पढा हुआ कुछ भी चीज 24 घण्टे में 70 प्रतिशत दिमाग से उतर जाता है। यानी आप कल पढ़े हुए चीज को आज तक 70 से 80 प्रतिशत तक भूल चुके होंगें। तो इसके लिए क्या करें? नीचे बताये हुए ट्रिक को अपनाकर आप पढ़े हुए को परमानेन्ट मेमोरी बना सकते हैं। यह एक अनुमानित तालिका है। हो सकता है आपको इसे तालिका में 3रे या 4थे चरण में ही बेहतर रिजल्ट मिल जाये।

  • 1ला  दिन पढा हुआ दुबारा पढ़ें
  • 3 रा  दिन पढा हुआ रिवीजन करें
  • 7 वां  दिन पढा हुआ रिवीजन करें
  • 21वां दिन पढा हुआ रिवीजन करें
  • 30वाँ दिन पढा हुआ रिवीजन करें
  • 45वां दिन पढा हुआ रिवीजन करें
  • 60वां दिन पढा हुआ रिवीजन करें

8.खुद का परीक्षा लेते रहें

पढ़ने में तेज बनने के लिए या पढ़ने के तरीके में आप इसे जरूर अपनाइये। पढाई पूरा करने के बाद आप अपना मूल्यांकन जरूर करें। मूल्यांकन करने के लिए आप प्रश्नावली अभ्यास, ग्रुप डिस्कशन, छोटे-छोटे टेस्ट लेकर अपना वर्तमान मूल्यांकन कर सकते हैं। इससे आप अपने प्राथमिक स्थिति से परीचित होते हैं। प्राथमिक मूल्यांकन करने के बाद इस बात से जानकार होते है कि आप अपने पढाई के किस स्तर में है और आपको अपने लक्ष्य तक जाने में और कितने सुधार करने की आवश्यकता है। 

10.व्यायाम, स्वस्थ आहार,पर्याप्त नींद लेवें 

  • एक स्टूडेंट को छोटे और हल्के फुल्के व्यायाम में जरूर शामिल रहना चाहिए। व्यायाम करने से शरीर के साथ-साथ हमारे मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ जाता है। जो कोशिका तंत्र तथा विशेष रूप से हिप्पोकैम्पस को बढ़ाता है। जो मेमोरी पावर के लिए बहुत अच्छी चीज है।
  • खाने में स्वस्थ आहार जिसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मजूद हो। आप हरि सब्जयो में कुछ Lentils,Sunflower seeds,Pumpkin seeds, Almonds,Cabbage,Cauliflower, Broccoli जैसे सब्जियां ले सकते हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। 
  • खाना खाकर तुरन्त पढ़ने न बैठे इससे आपको नींद आएगा। रात्रि कालीन पढ़ने के समय हल्के भोजन करे। 
  • पानी पर्याप्त मात्रा में लें। अगर आप चाहे तो ग्लूकोज मिला सकते है। क्योंकि मानसिक कार्य के दौरान हमारा मस्तिष्क ग्लूकोज का ज्यादा इस्तेमाल करता है।
  • एक पढ़ने वाले को कम से कम 6 से 8 घण्टे की नींद लेनी चाहिए। यह कोशिस करें कि आपके सोने जागने का रूटीन फिक्स हो ताकि आपका ब्रेन हमेशा अलर्ट रहे और बीच मे आपको नींद की समस्या न हो।

11 सोशल मीडिया से दूर रहें

आप चाहे online padhai कर रहे हो या offline. अगर आप पढ़ने में तेज बनना चाहते है और अपने पढ़ने के तरीके में कुछ बेहतर बदलाव करना चाहते है तो आपको सबसे पहले अपनी कुछ आदतों को बदलना होगा। जिसमें से मोबाइल में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत ही बुरी लथ है। आप जब भी पढ़ने को बैठे अपने फ़ोन को या इंटरटेनमेंट डिवाइस को साइलेंट करके रखे और अपने से दूर रखें। हमारा मन अतिचंचल है। अगर आप अपने आसपास ऐसे डिवाइस को रखेंगे तो आपका ध्यान न चाहते हुए भी उनके तरफ चला जाएगा। फिर आप बार-बार अपने कंसन्ट्रेट से टूटते रहेंगे। 

पढाई में मन लगाने का मंत्र

ऊपर आपने पढ़ा और जाना कि पढ़ने का तरीका(padhai karne ka tarika) कैसा होना चाहिए और पढाई में कैसे तेज बने। मगर यहां पर एक सवाल जो काफी सारे लोगो का है कि पढाई में मन लगाने का मंत्र क्या है। वैसे तो अभी तक ऐसा कोई मन्त्र नही बना जिसका जाप करते ही पढ़ने में मन लग जाये। पढाई में मन लगने का संबन्ध सीधे हमारे विचारों से जुड़ा होता है। अगर आपके मन मे कुछ कर दिखाने की प्रेरणा है तो आपको किसी तरह के पढ़ने के मंत्र की जरूरत नही होगी। 

फिर भी यहां पर पढाई में मन लगाने के लिए कुछ सॉर्ट ट्रिक्स दिए गए है जो आपको काफी मदद करेंगे। 

  • पढ़ने के लिए वातावरण को वातानुकूलित रखें।
  • कम्फर्टेबल सिटिंग व्यवस्थित करें।
  • पढ़ने की जगह में अपना लक्ष्य स्पष्ट और साफ चस्पा करें।
  • अब अपना पढ़ने का शेड्यूल बनाएं।
  • बाहरीं डिस्टरबेंस को बन्द करें।
  • सिलेबस को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट कर शुरू करें।
  • जरूरत की सारी चीजें पास में रखें।
  • खुद से कॉपी पेन में नोट्स बनाएं।
  • नोट्स को शेयर करके किसी दूसरे को सिखाएं।
  • खुद को इनाम दे।
  • अपने अन्य स्टडी ग्रुप से जुड़ें।
  • ग्रुप स्टडी में हिस्सा लें।
  • ग्रुप के साथ वेकेशन में जाएं।
  • समय अंतराल बनाकर मनोरंजन भी करें।
  • खाने के लिए कुछ स्नैक्स पास में रखें।
  • पसन्द हो तो पसंदीदा सांग को हल्की साउंड में सुनते रहें।
  • सोशल मीडिया से ज्यादा न जुड़ें।
  • पानी पीते रहें।
  • पुरी रात जगने की कोशिस न करें।

अंतिम शब्द

आपने इस लेख में जाना कि padhai kaise kare, पढाई में तेज कैसे बनें और पढाई करने का तरीका क्या है। जिसमे आपने कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को जाना। यह लेख आपके लिए एक बेहतर टाइम टेबल और पढ़ने के लिए खुद के तरीके बनाने में काफ़ी काम आएगा। जिससे आप पढाई में तेज बन सकें। उम्मीद है लेख पसन्द जरूर आया होगा। इसे अपने जरूरमंद परिजनों कों शेयर जरूर करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *