Sandesh Lekhan in Hindi for Class 10 CBSE | संदेश लेखन कक्षा 10 | संदेश लेखन के उदाहरण

हेलो दोस्तों आपका इस पेज में स्वागत है। इस लेख में हम sandesh lekhan in hindi के बारे में सम्पूर्ण जानकारी लेंगे। जिसमें हम सन्देश लेखन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी लेंगे।

sandesh lekhan

हेलो दोस्तों आपका इस पेज में स्वागत है। इस लेख में हम Sandesh Lekhan in hindi के बारे में सम्पूर्ण जानकारी लेंगे। जिसमें हम सन्देश लेखन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी लेंगे। इससे पहले हमने इस साईट के एजुकेशनल कैटेगिरी में पापुलर पोस्ट किये है। आप इस एजुकेशनल केटेगरी में जाकर पापुलर पोस्ट पढ़ सकते है।

sandesh lekhan

Note – लेख में sandesh lekhan को समझने के लिए नीचे कुछ फॉर्मे (sandesh lekhan format) दिए गए है। जिसे आप देखकर समझ सकते हैं कि आप किस तरह से संदेश लिख सकते हैं। इस लेख के नीचे जरूर जाएं और सभी पैटर्न जरूर देखें।

संदेश क्या है | What is sandesh 

दोस्तों जैसे कि आप सब जानते है कि आज से कुछ सालों पहले पोस्ट के माध्यम से संदेश भेजकर सूचनाओं का आदान प्रदान किया करते थे। लेकिन संदेश भेजने का यह प्रचलन आज केवल शासकीय और कुछ औपचारिक कार्य को करने के लिए ही रह गया हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि संदेश शब्द संस्कृत से जन्म हुआ है।  जिसका अर्थ होता है खबर या समाचार।

अधिकांश लोग संदेश लेखन (letter writing) का मतलब सिर्फ और सिर्फ चिट्ठी भेजने से जोड़कर समझते है। जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है। आधुनिक समय मे हम अपनी बात सोशल मीडिया जैसे whatsapp, instagram, telegram, facebook, sms के जरिये msg भेजकर पूरा कर लेते हैं। यह भी संदेश का ही अंग है। लिखित रूप से अपने बातों को या किसी प्रकार के सूचनाओं का आदान प्रदान करना ही sandesh lekhan है।

पापुलर पोस्ट पढ़े –

संदेश लेखन परिभाषा | Sandesh Lekhan Definition

Definition of letter writing जब हम किसी व्यक्ति विशेष को कोई सूचना या अपनी बात लिखित रूप में दूसरे व्यक्ति को प्रेषित करते है। जिसके लिए हमें अपनी सम्पूर्ण बात सटीक,सरल और कम शब्दों में संजोकर पेपर पेन या किसी आधुनिक तकिनिक के माध्यम से लिखना होता है। इस प्रक्रिया में हम एक क्रम और सही विधि का इस्तेमाल करते हुए सूचनाओं को लिखित रूप में आदान प्रदान करते हैं। संदेश लिखने का यही तरीका ही sandesh lekhan होता है। 

तो चलिए आज हम sandesh lekhan in hindi के बारे में जानकारी लेंगे। 

संदेश लेखन के प्रकार | Types of Sandesh

वैसे तो संदेश मुख्य रूप से 2 प्रकार के होते है। पहला होता है औपचारिक और दूसरा होता है अनौपचारिक। 

  1. औपचारिक संदेश या पत्र लेखन में हम शासकीय कार्यों, आवेदन या सूचनाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कि किसी अधिकारी को, कार्यालय को संदेश।

2. जबकि अनौपचारिक संदेश या पत्र व्यक्तिगत सूचनाओं के लिए किया जाता है। जैसे कि मित्र को परिवार को संदेश। 

संदेश लेखन के विभिन्न तरीके

जैसे कि हमने आपको औपचारिक और अनौपचारिक संदेश के प्रकार के बारे में बताया। उसी तरह से संदेश को कई तरह से कई क्षेत्रों में अलग अलग तरीकों से लिखा जाता हैं। इसे टेबल से समझते है।

1व्यक्तिगत संदेश (अनौपचारिक संदेश)
2सामाजिक संदेश (अनौपचारिक संदेश)
3सुख संदेश (अनौपचारिक संदेश)
4दुःखद संदेश (अनौपचारिक संदेश)
5शासकीय कार्यालयों को संदेश ( औपचारिक संदेश)

संदेश लेखन के अंग | Sandesh lekhan parts 

अब बात करते हैं संदेश लेखन के तरीकों के बारों में। 

किसी भी तरह के संदेश को लिखने का एक सही प्रारूप होता है। जिसे हमें संदेश लिखते समय ध्यान में रखने होते है। जैसे कि हमें संदेश किसको लिखना है तो उस संदेश का प्रारूप क्या होगा। लेख किन शब्दों और अभिवादन से शुरू होगा और अंत कैसे होगा। इन्ही प्रारूप को हम कुछ इस तरह इनके विभिन्न अंगों से समझेंगे।

संदेश लेखन के 5 भाग या अंग

1शीर्षक
2दिनांक 
3अभिवादन
4मध्य या मुख्य भाग
5अंतिम व प्रेषक

संदेश लिखने का सही प्रारूप या क्रम

शीर्षक – शीर्षक हमारे संदेश लेखन का सबसे पहला भाग और शुरुआती चरण होता हैं। जिसमे हम लेख लिखने का कारण स्पष्ट रूप में व्यक्त करते हैं।

दिनांक और समय – sandesh lekhan का यह दूसरा चरण होता है। जिसमें शीर्षक के बाद लेख का दिनांक और समय लिखते है।

अभिवादन – यह संदेश लेखन का वह भाग होता है जो यह बताता है कि पत्र किसके लिए लिखा जा रहा है। जो हमें औपचारिक और अनौपचारिक संदेश लेखन में भिन्नता दिखाता है। 

मध्य या मुख्य अंग – हमारे संदेश में यह भाग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसी भाग में हम अपनी सूचनाओं को स्पष्ट तरीके से सरल और सहज शब्दों में सम्मानजनक शब्दों में चाहे संदेश का प्रकार कुछ भी हो। जिसमें संदेश लिखने का मुख्य कारण होता है। संदेश का सबसे महत्वपूर्ण भाग यही होता है। संदेश प्राप्तकर्ता इसी मध्यभाग को पढ़कर आपकी सूचनाओं को प्राप्त करता है या समझता है।

अंतिम व प्रेषक भाग – यह हमारे लेख का अंतिम भाग होता है। जिसमे लिखने वाले या प्रेषक का नाम और पता समाहित होता हैं। इसे लेख के सबसे अंतिम भाग में दाएं तरफ लिखा जाता है। जिसमें प्रेषक का स्पष्ट नाम, पता और संपर्क नंम्बर को लिखते है और अपना हस्ताक्षर भी करते है।

sandesh lekhan format

इसे भी पढ़े : Ant-Man And The Wasp Quantumania Movie Review & Download [ Hindi]

संदेश लेखन प्रारूप | sandesh lekhan format

                   संदेश लेखन प्रारूप 1 | sandesh lekhan format

                        संदेश का शीर्षक 

अभिवादन…………………………………

                                  दिनांक…

                                  समय….

विषय – (किसी विषय के लिए हम संदेश भेज है)…………………………………

मध्य भाग – (पूर्ण सन्देश, सरल और स्पष्ट भाषा मे 4 से 5 लाइन या आवश्यकतानुसार शब्दो मे )…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

                                          प्रेषक

                                      अपना नाम….

                                      पता ……

                                      संपर्क….

                  सन्देश लेखन प्रारूप 2 | sandesh lekhan format

दिनांक : …….

समय : ……

संबोधन ………

विषय – (किस विषय हेतु सन्देश दे रहे हैं)…………………………………………………………

मध्य भाग – (सन्देश का मुख्य भाग)…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

                                               प्रेषक

                                     अपना नाम….

                                     पता ……

                                     संपर्क….

संदेश लेखन उदहारण 1 | sandesh lekhan format

         गृह प्रवेश हेतु आमंत्रण पत्र

                  “श्री विश्वकर्मा देवाय नमः”

दिनांक 01.01.2022

मान्यवर,

             ईश्वर की असीम कृपा से हमने तिनके जोड़कर एक सुंदर आशियाना बनाया है। जिसका विधिवत गृह प्रवेश दिनांक 15.01.2022 को सम्पन्न होने जा रहा है।  इस शुभ अवसर पर आप सादर आमंत्रित है। आप सह परिवार पधार कर अनुगृहीत करें 

कार्यस्थल – 42 MHH ,कबीर नगर, मुम्बई

समय तिथि – सुबह 09 से शाम आपके आगमन तक 15.01.2022

                                       प्रेषक / विनीत

                                      डॉ. अनुज साहू

                                      कबीर नगर मुंबई

महाविद्यालय के प्राचार्य को संदेश लेखन

sandesh lekhan format

परीक्षा उत्तीर्ण होने पर बधाई संदेश |badhai sandesh lekhan

sandesh lekhan format

sandesh lekhan class 9 | video lecture

sandesh lekhan class 9

संदेश लेखन फॉर्मेट 2 | sandesh lekhan format 2          

विवाह के लिए निमंत्रण पत्र नमूना – 

                       श्री गणेशाय नमः

मान्यवर बन्धु,

                ईश्वर की असीम अनुकम्पा से मेरे भाई चि. राकेश का विवाह धमतरी निवासी श्री रामलाल जी की द्वितीय पुत्री आयुष्मती कमला से सम्पन्न होंना निश्चित हुआ है। आपसे अनुरोध है कि विवाहोत्सव में उपस्थित होकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान कर हमें अनुगृहीत करने की कृपा करें।

                                       :- कार्यक्रम -:

कार्यक्रम स्थल – मंगल भवन

दिनांक- 10.09.2022

                               दर्शनाभिलाषी

                              कंचन एवं सुमन

                             पता- सुंदर नगर , रायपुर

शोक संदेश लेखन प्रारूप 3 | Shok sandesh lekhan format

 शोक सन्देश प्रारप 1

अन्यत दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पढ़ रहा है कि मेरी पूज्य दादी माँ श्रीमति सोनकुंवर साहू उर्फ श्रीमान तिलक राम साहू का स्वर्गवास दिनांक 01.08.2022 को हो गया। जिस पुण्य आत्म को शांति प्रदान के लिए कार्यक्रम को निम्नलिखित तारीख पर निर्धारित किया गया है। अतः आप कार्यस्थल पर पहुंचकर पूण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

तीजनावहन- 03.08.2022

अस्थि विसर्जन – 09.08.2022

तेरहवीं – 11.08.2022

                                 :- कार्यक्रम स्थल -:

बजरंग मंडल भवन

नुवा बस्ती, वार्ड नम्बर 11

गोकुल नगर, नया बस स्टेंड के पास

महासमुन्द, छत्तीसगढ़

                                                    विनीत

                        सोहन एवं सुमति (पुत्र-बहु)

                            लेखराम एवं बिंदु (नाती)

 शोक सन्देश प्रारप 2

                             दिनांक : 10 /08/ 2022

प्रिय मित्र, बहुत बहुत प्यार,

                      मेरे प्रिय मित्र राहुल, आज शाम 10.08.2022 को ही आपके साथ हुई दुर्घटना के बारे में मुझे खबर मिली। तत्काल ही मैं ये खत तुम्हे लिख रहा हूँ। उम्मीद है तुम ठीक होगे और मेरा खत पढ़ रहे होगे। आपके साथ हुई सड़क दुर्घटना की जानकारी सुनकर बहुत दुःख हुआ। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि आप जल्द ही कुशल हो जाए। मैं समय निकालकर जल्द ही तुमसे मिलने आ रहा हूँ। तब तक लिए तुम्हे ढेर सारी प्यार और ईश्वर से कामना करता हूँ तुम जल्द ठीक हो जाओगे। इस खत में इतना ही। बाकी बातें मिलकर करेंगे मेरे मित्र।

                                                              तुम्हरा बचपन का मित्र

                                                              नंदकुमार

                                                              30/c बजरंग नगर,           

                                                              महासमुंद

शुभकामना संदेश लेखन प्रारूप  | shubhkamna sandesh lekhan format

      जन्म दिन पर शुभकामना सन्देश

“तुम जियो हजारों साल,

हर साल में दिन हो पच्चास हजार ”

दिनांक : 10 /02 / 2022

समय : 10:00 पूर्वाह्न

प्रिय छोटे भाई, बहुत बहुत प्यार एवं स्नेह, 

                                   प्रिय छोटे भाई राजेश आपको जन्मदिन के इस शुभ अवसर ढेरों शुभकामनाएँ। मैं भगवान से आपकी लम्बी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ. हमेशा हँसते रहो मुस्कुराते रहो और उन्नति करते रहो। बाबू जी और मा ने ढेर सारा स्नेह और प्यार कहा है। आज तुम्हारे जन्मदिन पर मैंने आज घर मे छोटा सा पूजा रखा है। जिसमे मा बाबू जी और हमारी छोटी बहन बिंदु और मैं, हम सब शामिल है। तुम अपनी पढ़ाई वहां बरकार रखो। हम सबका आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। जब तुम घर आओगे तब हम सब मिलकर तुम्हारे जन्म दिवस का केक काटेंगे। अभी के लिए इतना ही। 

आपका भैया

सुजल

45,CHBZ

कोठारी, गोवा

औपचारिक संदेश लेखन प्रारूप 1 | sandesh lekhan format 1

 सड़क जांच प्रतिवेदन

                           कार्यालय मुख्य अभियंता

                       लोक निर्माण विभाग, रायपुर

                           जिला रायपुर, छत्तीसगढ़

                                                 अभनपुर

                                          10.08.2022

प्रति,

                सचिव 

                लोक निर्माण विभाग

                छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय

रायपुर (छत्तीसगढ़)

संदर्भ :  सड़क जांच हेतु।

महोदय,

            उपर्युक्त संदर्भित पत्र द्वारा आपके द्वारा रायपुर से अभनपुर के बीच नहर पर स्थित पुल पर आये दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए तकनीकी त्रुटि संबंधी अभिमत माँगा गया है । मैंने मौके पर उपस्थित होकर वांछित स्थल का निरीक्षण किया । जाँच में सड़क निर्माण में निम्न त्रुटि पाई गई-

1. घटना स्थल पर यू टर्न है एवं मुख्य सड़क पर तीव्र गति से अभनुपर की  ओर वाहनों का आवागमन है।

2. नहर के तटबंधों का उपयोग ग्रामीण आवागमन के लिए करते हैं एवं यू टर्न पर सावधानी से वाहन न चलाने के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं । 

3 .पुल पर वाहनों की गति कम करने हेतु तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाए जाने कोआवश्यकता है ।

4. पुल के पास ‘ अंधा मोड ‘ का होर्डिंग भी लगाया जाना चाहिए । आपके द्वारा वांछित प्रतिवेदन सादर प्रस्तुत है । 

                                              भवदीय

मुख्य अभियंता लोक  

                        निर्माण विभाग , अभनपुर

संदेश लेखन के कारण | causes of sandesh lekhan in hindi

संदेश लिखने के कई सारे कारण हो सकते है। इन्हें दो प्रकार से या कारणों से लिखा जाता है। पहला है औपचारिक तरीकों से कार्यालयों या सहकारी विभागों को कोई आवेदन या जानकारी प्रस्तुत करने के लिए।

और दुसरा है अनौपचारिक तरीके से व्यक्तिगत संदेश। जिसमे बधाई पत्र, शोक संदेश, निमंत्रण पत्र, व्यक्तिगत संदेश शामिल है। जिसमें आप अपने करीबी को कोई खत भेजकर अपनी बातें पूरी करते है। 

संदेश लेखन के बदलते रूप

आधुनिक युग मे अब औपचारिक संदेश को छोड़कर अनौपचारिक संदेश जिसमे हम अपने परिजनों को संदेश लिखा करते है का माध्यम बदलते जा रहा हैं।

पोस्ट के माध्यम से संदेश भेजना नहीं मात्र सा हो गया है। आधुनिक तकनीक युग मे किसी भी तरह का संदेश हो, हमें एक जगह से दूसरे जगह तक प्रेषित करने में मात्र कुछ सेकंड का समय लगता है। जिसके  लिए हम अधिकांश तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम ज टेलीग्राम इस्तेमाल कर रहे हैं।

अगर इसे साफ तौर पर कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा कि अब संदेश लेखन का कार्य सिर्फ औपचारिक गतिविधियों तक सिमट कर रह गया है।

संदेश लेखन के महत्त्व | importance of sandesh lekhan 

दोस्तों आपको संदेश लेखन के कुछ महत्त्व बताते हैं। शायद आप इसके महत्व के बारे में अनजान हो सकते हैं। आखिर क्यों हमें स्कूलों कॉलेज में संदेश लेखन पर विशेष ध्यान दिलवाया जाता है। तो चलिये संदेश लेखन के महत्व को जानते हैं।

  1. सूचनाओं और बातों को विशेष तरह से प्रेषित करने के लिए- संदेश लेखन के जरिये हम अपनी बातों को विशेष और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं। जिससे संदेश प्राप्त करने वाला व्यक्ति हमारी सूचनाओं पर विशेष ध्यान दें 
  1. औपचारिक गतिविधि के लिए – औपचारिक गतिविधि करने के लिए हमें विशेष भाषाओ और भाषाशैली साथ ही साथ औपचारिक गतिविधियों से जागरूक होना होता हैं। संदेश लेखन से हम इन पहलुओं से वाकिफ होने लगते हैं।
  1. भाषा कौशल – संदेश लेखन से हमारा भाषा कौशल निखरता है। पेपर और पेन के माध्यम से लेख करने में हमारा मस्तिष्क और अधिक चिंतन करता है भाषाओं के सही प्रयोग के लिए। फोन पर टाइप करके लिखने और पेपर पर पर संदेश लिखने में यही एक खास अंतर है। जो सीधे हमारे हमारे कौशल पर बदलाव लाता है।
  1. आपसी सम्बंध – संदेश लेखन एक ऐसा तरीका है जिससे हमारा आपसी सम्बंध बरकरार भी रहता है। इसके पहले यह सुनिश्चित करें कि आप किन्हें और किस तरह से संदेश प्रस्तुत कर रहे है और उन्ही तरह के भाषा कौशल का प्रयोग करें। संदेश लेखन हमें बिना विजिट किये ही आपसी संबंध बनाए रखने में मदद करता है।

संदेश लेखन में ध्यान रखने योग्य बातें 

1संदेश लेखन के लिए एक सही आकार के पन्ने का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
2संदेश लेखन के लिए रेड पेन नहीं बल्कि ब्लू पेन का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
3संदेश लेखन के समय सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका संदेश औपचारिक है या अनौपचारिक। इसके बाद ही सही format में sandesh lekhan शुरू करें।
4औपचारिक और अनौपचारिक फॉर्मेट के अनुसार ही शब्दों का सही चयन करें।
5संदेश लेखन करते समय संदेश के सभी भागों जैसे कि शीर्षक, दिनांक समय, अभिवादन, विषय, मुख्य भाग और प्रेषक को स्पष्ट और अनिवार्य रूप से जरूर दर्शाएं।
6आप जिनको प्रेषित कर रहे हो संदेश के लिफाफे में उनका सही नाम और पता जरूर लिखा हो।
7प्रेषक का नाम और पता स्पष्ट रूप से हो।
8संदेश लेखन में बेबाकी बातों को जगह न दे। कम और प्रभावशाली शब्दों में ही अपनी बातें पूर्ण करें।
9अक्षर सुंदर और स्पष्ट रखें।
10सरल और स्पष्ट भाषा का प्रयोग करें।

अंतिम शब्द

तो दोस्तों लेख में आपने Sandesh lekhan in hindi को अच्छे से जाना। लेख में Sandesh lekhan format भी दिया है। जिसमे Shok sandesh lekhan और अन्य तरह के sandesh lekhan format भी दिया है। उम्मीद है यह sandesh lekhan पोस्ट आपको पसन्द जरूर आया होगा।

1 thought on “Sandesh Lekhan in Hindi for Class 10 CBSE | संदेश लेखन कक्षा 10 | संदेश लेखन के उदाहरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *